रांची, मई 20 -- कांके, प्रतिनिधि। अंचल क्षेत्र के चेड़ी मौजा में बुधवार को सीओ अमित भगत के निर्देश पर सियारटोली, बुढ़मू निवासी राजेंद्र उरांव को दखल-दिहानी दिलाई गई। सीओ ने बताया कि चेड़ी मौजा के खाता संख्या-73, प्लॉट संख्या-1324 की 30 डिसमिल खरीदगी जमीन पर जलेश्वर महतो व अन्य का लंबे समय से कब्जा था। इसे लेकर राजेंद्र उरांव ने एसएआर कोर्ट में वाद संख्या-71/2023-24 दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई के बाद विशेष विनियमन पदाधिकारी मनीषा तिर्की ने राजेंद्र उरांव के पक्ष में फैसला सुनाते हुए जलेश्वर महतो व अन्य को बेदखल कर जमीन सौंपने का आदेश दिया। इसके बाद मजिस्ट्रेट सह सीआई चितरंजन टुडू की देखरेख और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढोल-नगाड़े के साथ राजेंद्र उरांव को जमीन पर दखल-दिहानी दिलाई गई। मौके पर हल्का कर्मचारी माध्वी कुमारी, अंचल अमीन जितें...