आदित्यपुर, जून 6 -- आदित्यपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था अस्तित्व की ओर से शहर के कई स्थानों पर पौधा रोपण किया गया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर लगभग 200 पौधे लगाए गए। जिसमें आम, जामुन, कटहल, अमरुद, आंवला, गूढल, नीम, शीशम, जारुल, अमल्टास, क्रच आदि औषधीय, फलदार और छायादार पौधे शामिल हैं। इसके माध्यम से हरियाली संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत टेल्को आम बागान से हुई। जहां महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, राजीव शरण, महेश शरण, रितेश शरण आदि उपस्थित थे। उसके बाद बर्मा माइंस थाना परिसर के पौधा रोपण में मुख्य अतिथि के रुप में डीएसपी संजीव कुमार और थाना प्रभारी निरंजन कुमार अतिथि के रूप में उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- केएस कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम पर पौधा रोपण कार्यक्रम इस अवसर पर संस्था की सचिव मीरा तिवा...