लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- जैनस इनीशिएटिव्स संस्था द्वारा मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत दो जरूरतमंद छात्रों का चयन कर उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान की गई। चयनित प्रत्येक छात्र को यह छात्रवृत्ति तीन वर्षों तक दी जाएगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं छात्रवृत्ति राशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन में मेहनत, हिम्मत और लगन से बड़ी से बड़ी कल्पनाओं को साकार किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सच्ची लगन और स्पष्ट उद्देश्य के साथ किया गया प्रयास कभी निष्फल नहीं जाता। कठोर परिश्रम ही मनुष्य का...