कानपुर, मार्च 22 -- कल्याणपुर, संवाददाता। मकड़ीखेड़ा में चलने वाली एक संस्था ने राज्य मुख्यालय और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतीक चिह्नों का गलत इस्तेमाल कर कानपुर और आसपास के जिलों में निर्माणाधीन भवनों से हरियाली टैक्स के नाम पर वसूली कर डाली। कल्याणपुर ब्लॉक के निर्माणाधीन बिल्डिंग में वसूली के आरोप में 2014 में संस्था के खिलाफ पहले भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। जांच में दोषी पाई गई संस्था के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्राधिकारी की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार को शिकायत मिली थी कि मकड़ीखेड़ा के हरिकिशन नगर स्थित भारतीय ग्रीन हर्बल हेल्थ योजना, पर्यावरण विभाग, पर्यावरण सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर एक संस्था चल रही है। संस्था ने फर्जी तरीके से लोधपुर...