चक्रधरपुर, मार्च 11 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। विगत दिनों चक्रधरपुर में गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति संजय बाउरी रेलवे क्षेत्र में मिला था। जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में चल रहा था। लेकिन परिजन नहीं होने के कारण उक्त घायल व्यक्ति को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा था। रविवार रात को सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सह समाजसेवी सदानंद होता अनुमंडल अस्पताल पहुंचे तो देखा कि घायल व्यक्ति संजय की स्थिति दयनीय हो चुकी है। घायल संजय का शरीर 40 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है। घायल को समय पर दवा और इलाज नहीं दिया जा रहा था। उसके बाद घायल व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए सदानंद होता ने घर भेजने का बीड़ा उठाया। सोमवार की सुबह होता व सामाजिक कार्यकर्ता लालबाबू दास दोनों अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। दस मिनट के बाद संजय बाऊरी के परिजनों ने सदानंद होता से संपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.