धनबाद, मार्च 12 -- सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के सदस्य अप्पू तिवारी ने एक छह वर्षीय बच्चे के लिए रक्तदान किया। बता दें कि गिरिडीह जिला अंतर्गत जीडीए क्षेत्र की छह वर्षीय थैलेसीमिया से पीड़ित रोशन कुमार को ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। इस सूचना पर संस्था के सक्रिय सदस्य अप्पू तिवारी आगे आए व एसएनएमएमसीएच ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर बच्चे की मदद की। उल्लेखनीय है कि अप्पू तिवारी एक पैर से दिव्यांग हैं, बावजूद इसके वह बच्चे की मदद को नहीं हिचके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.