गोरखपुर, दिसम्बर 10 -- गोरखपुर, कार्यालय सवांददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ड्रग के साथ ही स्मार्टफ़ोन भी एक नशा है। आज युवाओं के सामने इन दोनों से बचने की चुनौती है। इनसे खुद के साथ देश के भविष्य को भी बचा पाएंगे और परिवार, समाज व राष्ट्र के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर पाएंगे। योगी ने कहा कि नशा माफिया युवा पीढ़ी को अपनी चपेटे में लेने का कुत्सित प्रयास करता है। अकादमिक संस्थाओं को युवाओं को इस लड़ाई के लिए भी तैयार करना पड़ेगा। सीएम योगी ने ये बातें महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन समारोह में कहीं। सीएम ने कहा कि स्मार्टफ़ोन पर युवाओं का अत्यधिक समय खर्च हो रहा है, इसको कम करिए। आवश्यक हो तभी, आधा घंटा, एक घंटे तक ही आप उसका इस्तेमाल करें। इसके लिए समय तय करिए । कहा कि स्मार्टफोन आंखों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.