गढ़वा, अप्रैल 15 -- गढ़वा। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के संस्थापक सदस्य और प्राथमिक विद्यालय चाका, मझिआंव के प्रधानाध्यापक श्यामाकांत तिवारी के आकस्मिक निधन पर संघ की जिला इकाई के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वह एक गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। वाराणसी के बीएचयू में इलाजरत थे। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वर्ष 1994 में उनकी नियुक्ति हुई थी और उन्होंने अपने जीवन में विभिन्न विद्यालयों में अध्यापन कार्य किया। अपने कार्य के प्रति उनका समर्पण और निष्ठा अद्वितीय थी। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, महासचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव, राज्य कार्य समिति सदस्य आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी, संगठन महामंत्री सीडी सिंह, उपाध्यक्ष घनश्...