चक्रधरपुर, अप्रैल 11 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर शहरी क्षेत्र स्थित संत नरसिंह आश्रम परिसर में शुक्रवार को आश्रम के संस्थापक संत नरसिंह बाबा की 84वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान परिसर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजिल दी गई। भंडारा का आयोजन किया गया। मौके पर रजनीश साह, चंडी हरलालका, अरविन्द गुप्ता आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...