जौनपुर, जून 8 -- सिकरारा। माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान भभौरी गोदाम का 34वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय ओर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू रहे। बोर्ड परीक्षा में विद्यालय स्तर पर हाईस्कूल एवं इंटर की छात्रा दिव्यांशी यादव एवं शानू सिंह को साइकिल दी गई। इसी प्रकार कक्षा 9 एवं 11 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रा आर्या पाठक तथा छात्र उज्ज्वल सिंह को साइकिल, जूनियर कक्षाओं के मेधावियों को साइकिल, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर साइकिल और घड़ी दी गई। इस मौके पर प्रबंधक प्रो. समर बहादुर सिंह, लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य प्रो. आर.एन. त्रिपाठी, राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत शिक्षक लल्लन उपाध्याय सहित अन्य मौज...