गोरखपुर, अप्रैल 27 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से पुरातन छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि पुरातन छात्र किसी भी संस्थान के ब्रांड एम्बेसडर होते हैं तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों से ही विश्वविद्यालय की पहचान सुदृढ़ होती है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से एलुमनी नेटवर्क को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया, जिससे देश-विदेश में फैले पूर्व छात्र एक मंच पर जुड़ सकें तथा वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरणा प्राप्त हो। विशिष्ट अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी ने स्मृति, अनुभव एवं आत्मीयता के समन्वय को आवश्यक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर जुड़ाव एवं आत्मविश्वा...