रांची, अगस्त 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में शुक्रवार को नए श्रम कानून पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. सरंग मेढेकर ने कहा कि संस्थान की सफलता पारदर्शी व नियमानुकूल प्रशासन पर निर्भर करती है। नए कानून कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा कर संस्थानों को जिम्मेदार बनाते हैं। कुलसचिव केके राव ने कहा कि सीयूजे कर्मचारी हितों और सरकारी नियमों के पालन के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्य वक्ता उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), आसनसोल केसी साहू ने 'कोड ऑन वेजेज, 2019' और 'कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी, 2020' के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन कानूनों का सही अनुपालन कर्मचारियों और संस्थानों दोनों के लिए लाभदायक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...