पूर्णिया, अप्रैल 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रेणु रंगमंच संस्थान की एक बैठक संस्थान के कार्यालय में उपाध्यक्ष निहारिका नेहा की अध्यक्षता की गई। बैठक में संस्थान की वर्तमान गतिविधियों एवं आगामी गुरु-शिष्य परंपरा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव अजीत कुमार सिंह 'बप्पा' ने बताया कि संस्थान की ओर से वर्ष 2025-26 में एकल नाट्य महोत्सव, मंचीय एवं नुक्कड़ नाटकों की सफल प्रस्तुतियां दी गईं, साथ ही विभिन्न रंगमंचीय विषयों पर गोष्ठियों का आयोजन भी किया गया। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयों में रंगमंचीय गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगे आने वाले समय नाटक को लेकर कई कार्य किए जायेंगे। उपाध्यक्ष निहारिका नेहा ने कहा कि संस्थान साहित्य, संस्कृति एवं सद्भा...