नोएडा, जून 24 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। प्राधिकरण ने संस्थागत आवंटियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आवंटन के बाद निर्माण कार्य न करने वाले 20 भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया गया। प्राधिकरण ने इन सभी आवंटियों को पहले नोटिस दिए थे। इसके बाद यह कार्रवाई की। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सर्वेक्षण कराया था। इसके जरिये रिपोर्ट तैयार की गई कि आवंटन के बाद कितने आवंटी निर्माण कार्य नहीं कर रहे। रिपोर्ट में पता चला कि कई प्लॉट तो 10 वर्ष पहले आवंटित किए गए थे, लेकिन उन पर ब तक कोई निर्माण नहीं हुआ। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि वर्षों पहले प्लॉट का आवंटन किया गया था, लेकिन आवंटियों ने कोई काम नहीं किया। यह भी पढ़ें- आवासीय भूखंड खरीद की दौड़ तेज पर निर्माण की रफ्तार सुस्त आवंटियों को सूचना भी दी गई कि जिस काम के लिए प्लॉट लिया है, ...