मैनपुरी, जनवरी 31 -- मैनपुरी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गठित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों को उन्होंने निर्देश दिए कि संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत आम जनता तक पहुंचे। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई, पर्याप्त दवाएं, जांच की सुविधा और मरीजों को बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कर सुपोषित श्रेणी में लाने हेतु स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग समन्वय से कार्य करें। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में पाया कि वार्षिक लक्ष्य 23940 के सापेक्ष अब तक 17590 संस्थागत प्रसव हुए हैं। कुचेला, बेवर, करहल व सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्रों पर लक्ष्य के मुकाबले कम प्रगति पर असंतोष जताया गया। चालू ...