प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज, संवाददाता। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रयागराज मंडल की ओर से बुधवार को मासिक समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा में पाया गया कि मंडल में पिछले साल के सापेक्ष संस्थागत प्रसव में वृद्धि हुई है। वहीं पिछले साल के सापेक्ष महिला और पुरुष नसबंदी में गिरावट आई है। बैठक में जेडी हेल्थ डॉ. राकेश शर्मा, संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. एके तिवारी व मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...