चित्रकूट, अप्रैल 18 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से कराए जा रहे कार्यों की विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की। कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समय के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाए जाने के लिए चिकित्सा इकाइयों की संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए सीएमओ को निर्देशित किया। जिला अस्पताल में रोगी वेटिंग एरिया, ओपीडी हॉल व पर्चा काउंटर कक्ष के सुदृढीकरण एवं मरम्मत कार्य के लिए भी डीएम ने निर्देश दिए। कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मऊ की बाउंड्रीवाल का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए। यह भी पढ़ें- संस्थागत प्रसव बढ़ाने को चिकित्सा इकाइयों की संख्या बढ़ाने पर जोर इसके लिए सचिव चित्रकूट...