पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हो गई। बैठक में मातृ मृत्यु दर, जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत डिलीवरी एवं भुगतान, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सब सेंटर पर डिलीवरी की स्थिति, आशा के भुगतान, एसएनसीयू/एनबीएसयू प्रोग्रेस रिपोर्ट, एनआरसी पर कुपोषित बच्चों की भर्ती, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जन्मजात दोष से ग्रसित बच्चों की सर्जरी, ई कवच आभा आईडी रिपोर्ट पर प्रगति रिपोर्ट देखी गई। बैठक में परिवार नियोजन, प्रति सप्ताह दी जाने वाली आयरन, फोलिक एसिड सप्लिमेंट, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की क्रियाशीलता,मीजल्स रूबेला, ई-संजीवनी ओपीडी, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम आ...