प्रयागराज, जनवरी 1 -- सामाजिक, सांस्कृतिक व चिकित्सा संस्थाओं में नव वर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया। रोटरी इलाहाबाद की ओर से सिविल लाइंस में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री, फल और गर्म कपड़े वितरित किए गए। अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल, आलोशी अग्रवाल, डॉ. अशोक कुमार शुक्ला, आलोक अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नीना अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुनील जायसवाल, किरण जायसवाल, अभिषेक अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल मौजूद रहे। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में लायन अंजना शुक्ला के नेतृत्व में केक काटकर नए साल की खुशियां साझा की गईं। महिलाओं ने गीत-नृत्य की प्रस्तुति की। मौके पर रीना सिंह, श्वेता, रेखा सिंह, सरिता, पारुल खत्री, शालिनी, नीलम, ममता, भावना, जूही, सुनीता, प्रीती, नेहा, सुनयना, पिंकी मौजूद रहीं। मातृ स्नेह फाउंडेशन के संरक्षक ना...