पिथौरागढ़, नवम्बर 18 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। धारचूला में खंड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जीआईसी धारचूला में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह दरियाल, विशिष्ट अतिथि कमल सिंह महरा, खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश अटवाल ने बीते रोज संयुक्त तौर पर दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 20 विद्यालयों में अध्ययनरत 155 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। खंड संयोजक धरमराज भट्ट ने बताया कि नाटक में राइंका पय्यापौड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। संस्कृत समूहगीत में राइंका कालिका ने बाजी मारी। राइंका बरम दूसरे व जीआईसी धारचूला तीसरे स्थान पर रहा। संस्कृत समूहनृत्य में राइंका बरम ने पहला स्थान हासिल किया। लुमती ने दूसरा व खुमती स्कूल ने तीसरे स्थान पर रहा। वाद-विवाद में राइंका बरम ने पहला स्थान हासिल किया। रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.