हरिद्वार, जुलाई 3 -- हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् को नियमित सचिव मिल गया है। उत्तराखंड शासन ने प्रो. विनय कुमार को सेवा स्थानांतरण के आधार पर संस्थान का सचिव नियुक्त किया है। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्ष अथवा अग्रिम आदेश तक, जो भी पहले हो, सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रो. विनय विद्यालंकार आज संस्थान के सचिव का कार्यभार ग्रहण करेंगे।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् में सचिव का दायित्व प्रभारी सचिव के रूप में प्रो. मनोज किशोर पंत के पास था। नियमित सचिव की नियुक्ति के साथ ही संस्थान को स्थायी प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। माना जा रहा है कि नए सचिव के कार्यभार संभालने के बाद संस्थान की प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं योजनागत गतिविधियों में और तेजी आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...