संस्कृत संभाषण शिविर में 160 विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता का वितरण
रामगढ़, जून 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। संस्कृत भारती की ओर से आयोजित संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण शिविर में शांतिधारा फाउण्डेशन के सौजन्य से 160 विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भगवद्गीता की एक-एक प्रति प्रसाद स्वरूप वितरित की गई। शिविर का शुभारंभ संस्कृत भारती के प्रांत विद्यालय प्रमुख और प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. सुनील कुमार कश्यप के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में संस्कृत संभाषण के महत्व तथा वैदिक संस्कृति से जुड़ाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। शांतिधारा फाउण्डेशन के संस्थापक और अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से पिछले चार माह से गीता वितरण का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भव्य शोभायात्रा ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.