प्रयागराज, अगस्त 21 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की ओर से शुक्रवार को संस्कृत सप्ताह उत्सव का उद्घाटन हुआ। 'भारतीय चिंतनधारा में संस्कृत की उपयोगिता' विषयक विमर्श में मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत शोध का मूल स्रोत है और इसमें ज्ञान, विज्ञान, अध्यात्म व दर्शन समाहित हैं। विशिष्ट अतिथि पं. अशोक कुमार पाठक ने संस्कृत को मानव की आचार संहिता बताया। अध्यक्षता सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो. आशुतोष कुमार सिंह ने की। संयोजक डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी रहे। यह भी पढ़ें- गंगानाथ झा परिसर से निकाली संस्कृत शोभायात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...