सहरसा, नवम्बर 24 -- महिषी एक संवाददाता । शनिवार को पूजा करने आये बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा से ग्रामीणों ने भवन विहीन हो गए राजकीयकृत संस्कृत उच्च विद्यालय के पुनर्रूद्धार की मांग की। महिषी पहुंच मां उग्रतारा की पूजा अर्चना कर बोर्ड के अध्यक्ष ने राज्य में संस्कृत शिक्षा के संवर्धन, संरक्षण व संस्कृति के पुनर्जीवन की मंगल कामना की। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण झा की अगुवाई व रीतेश ठाकुर के संयोजन में ग्रामीण बुद्धिजीवियों ने उनका स्वागत किया। स्थानीय ग्रामीणों के आग्रह पर वे मंडन धाम पहुंच उस पावन धरती को नमन कर राजकीय संस्कृत उच्च विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया। श्री उग्रतारा भारती मंडन संस्कृत महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. डॉ. आनंद दत्त झा, सेवा निवृत शिक्षक ज्योतिषाचार्य पंडित जवाहर पाठक, पंडित सोहन ठा...