भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर । जिले में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की मध्यमा परीक्षा की आयोजन सोमवार से शुरू हुआ। जिले के पांच केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा में 1600 छात्र शामिल हो रहे हैं। सैद्धातिक परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है। प्रथम पाली सुबह 9:45 बजे से 1 बजे तक व द्वितीय पाली 1:45 से 5 बजे तक निर्धारित की गयी है। सोमवार को प्रथम पाली में संस्कृत व्याकरण प्रथम पत्र व द्वितीय पाली में संस्कृत साहित्य द्वितीय पत्र की परीक्षा हुई। मध्यमा परीक्षा 19 मार्च तक चलेगी। जबकि प्रायोगिक परीक्षा 23 व 24 मार्च को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...