गोरखपुर, जुलाई 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखनाथ मंदिर के दर्शन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रांगेश कुमार मिश्र को भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्धन और संस्कृत शिक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सेवाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के 44वें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदान किया। समारोह में मुख्य अतिथि आईआईटी कानपुर के प्रो. पद्मश्री आशुतोष शर्मा और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी उपस्थित रहे। डॉ. मिश्र की उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार चतुर्वेदी सहित शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- राज्यपाल के हाथो...