पलामू, जुलाई 14 -- हरिहरगंज। संस्कृत विद्यालयों के उत्थान को लेकर राष्ट्रीय संस्कृत विद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव वंशीधर मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने चतरा के सांसद कालिचरण सिंह से उनके आवास पर सोमवार को मुलाकात की। इस क्रम में सांसद को हालात की जानकारी दी गई। प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष रामलखन पांडेय, सचिव राजेंद्र सिंह और शिक्षक सर्वेश पांडेय शामिल थे। वंशीधर मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय वेद संस्कृत विद्यालय, महाविद्यालय उज्जैन बोर्ड में राष्ट्र के सभी संस्कृत विद्यालयों का शपथ पत्र जमा कराने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र भेजकर शपथ पत्र जमा कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि शपथपत्र जमा होने के बाद विद...