वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संस्कृत विद्यालय शिक्षक समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रत दिनेश प्रसाद का घेराव किया। प्रदेश प्रवक्ता गोविंद कुमार मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों ने जनगणना ड्यूटी और इसी दौरान परीक्षा के आयोजन पर विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने कहा कि संस्कृत विद्यालयों में वर्तमान में 50 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त पड़े हैं, जिससे शिक्षण कार्य पहले से ही प्रभावित है। ऐसे में 22 मई से शुरू होने वाली जनगणना में शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है, जबकि विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 28 मई से प्रस्तावित हैं। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में सुचारू रूप से परीक्षा कराना संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि या तो शिक्षकों का नाम जनगणना कार्य से हटाया जाए या फिर वार्...