हरिद्वार, अक्टूबर 1 -- हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। साथ ही नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. लक्ष्मीनारायण जोशी, नोडल अधिकारी प्रो. अरविंद नारायण मिश्रा, संयोजक डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी सिंह रावत, कुलसचिव दिनेश राणा, डॉ. राजेश सती, डॉ. धीरज, राजेंद्र नौटियाल समेत शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...