हरिद्वार, सितम्बर 30 -- सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सहजन के पौधे रोपे गए। विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। पर्यावरणीय जागरूकता एवं मूल्य चेतना प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. विनय सेठी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए वन एवं वृक्ष आवरण बढ़ाना जरूरी है। पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण और उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना भी सामूहिक जिम्मेदारी है। कुलसचिव दिनेश कुमार ने कहा कि पौधारोपण प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में निरंतर भागीदारी की अपील की।अभियान की नोडल अधिकारी प्रो. विन्दुमती द्विवेदी ने सह...