संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम से 58 हजार की ठगी
हरिद्वार, जुलाई 22 -- उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम पर 58 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में पीड़ित बदरीनाथ धाम जोशीमठ निवासी आचार्य ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पुरुषोत्तम आचार्य पुत्र श्रीनिवास मिश्रा निवासी बदरीनाथ धाम जोशीमठ हाल निवासी जसविंदर एनक्लेव गंगा विहार कालोनी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बीते शनिवार को संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय के नंबर से फोन आया। इस दौरान रमाकांत ने बताया कि 48000 रुपये की जरूरत है। कहा कि मेरा यूपीआईडी काम नहीं कर रहा है। बताया कि फोन नंबर 9117795489 पर 48000 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने 42000 रुपये की मांग की। दोबारा 10000 रुपये भेज दिये गए। शक होने के बाद राज भवन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.