हरिद्वार, फरवरी 10 -- उत्तराखंड संस्कृत विवि में मंगलवार को संस्कृत क्रिकेट प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ हो गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र कल्याण परिषद और विवि प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने दीये जलाकर इसका आगाज किया। मुख्य अतिथि नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय ने कहा कि संस्कृत जैसे प्राचीन ज्ञान से जुड़े विद्यार्थियों के लिए खेल गतिविधियां मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कहा कि युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में खेल...