दरभंगा, जून 30 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में वर्ष 2026-27 के विश्वविद्यालय पंचांग का विमोचन कर दिया गया। इस मौके पर कई विद्वान भी उपस्थित थे। संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रकाशित इस पंचांग के विमोचन के अवसर पर कुलपति प्रो. पांडेय ने कहा कि यह पंचांग सिर्फ मुहूर्त व शुभ दिन देखने के लिए नही है, बल्कि यह विश्वविद्यालय की स्मिता व पहचान है। यहां के विद्वान विशेषज्ञों ने कठिन मेहनत कर इसे तैयार किया है। सभी विद्वान विशेषज्ञ धन्यवाद के पात्र हैं। शोध व प्रकाशन प्रभारी प्रो. दिलीप कुमार झा ने कहा कि विश्वविद्यालय पंचांग के जनक पूर्व कुलपति स्व. प्रो. रामकरण शर्मा थे। उन्हीं के संरक्षण में पहली बार 1977-78 में विश्वविद्यालय पंचांग का प्रकाशन शुरू...