दरभंगा, अप्रैल 8 -- राजीव झा दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग तथा डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में नौ अप्रैल को ज्योतिषस्य व्यावहारिकं ज्ञानम् विषय पर एकल व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा।यह व्याख्यान संस्कृत विवि के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा देंगे। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मुकेश कुमार झा, डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ. ममता स्नेही, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. बाल कृष्ण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...