हाजीपुर, अगस्त 11 -- हाजीपुर। निज संवाददाता वैशाली जिला नागरिक परिषद के अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद केदार प्रसाद यादव ने मंगलवार को जिलाधिकारी को एक आवेदन देकर भगवानपुर प्रखंड अन्तर्गत वफापुर बान्थू पंचायत स्थित भगवानपुर संस्कृत विद्यालय में नियम विरुद्ध अवैध रूप से चार शिक्षकों की बहाली करने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने डीएम को दिए गए पत्र में बताया है कि बिहार संस्कृति शिक्षा बोर्ड के सचिव नीरज कुमार द्वारा पत्रांक 1522, संचिका संख्या 01/स्था0/44/2019 दिनांक 16.06.2026 के आलोक में पत्र निर्गत करते हुए कहा था कि किसी भी परिस्थति में शिक्षकों की बहाली नहीं करना है। जबकि विद्यालय के प्रबंधक द्वारा सचिव के पत्र के निर्देश का उल्लंघन कर चार शिक्षकों की बहाली कर दी गई। परिषद अध्यक्ष ने यह भी बताया है ...