नैनीताल, जून 12 -- नैनीताल। सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा के दिशा निर्देशन में श्री राम संस्कृत उत्तर मध्यमा पाठशाला तल्लीताल में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन से प्रकाश चंद्र आर्या, अध्यक्ष पद्म सिंह रावत, सहायक प्रबंधक प्रभात कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। पहले दिन क्रिकेट प्रतियोगिता सहायक अध्यापक दीपक कुमार के नेतृत्व में हुई। मोहन चंद्र एवं नंदा वल्लभ की ओर से वेद पाठ की प्रतियोगिता कराई गई। विजेताओं को समारोह के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें कैलाश, प्रभात कुमार, पूरन लाल, कल्पना मिश्रा आदि रहे। प्रधानाचार्य हरीश चंद्र जोशी ने सभी का धन्यवाद किया। यह भी पढ़ें- संस्कृत विद्यालय में समर कैंप शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...