उरई, फरवरी 7 -- आटा, संवाददाता। श्री कृष्ण उच्चतर माध्यमिक इटौरा में 21 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत वैदिक रीति से संपन्न कराया गया। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में बटुकों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार होने से उनमें हिन्दू संस्कार उत्पन्न होते हैं। आचार्य दिलीप तिवारी ने बटुकों को वैदिक रीति से गणपत्यादि पूजन, मातृ पूजन, दीक्षा, दान, काशी भ्रमण आदि कार्यक्रम द्वारा संपन्न कराया। अवनीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि सभी ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्यों को अपने बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार जरूर कराना चाहिए। बालक संस्कारों के बाद द्विज कहे जाते हैं। विद्यालय के कोषाध्यक्ष परशुराम तिवारी ने कहा कि यज्ञोपवीत संस्कार के बाद ही बटुकों को गायत्री मंत्र का उपदेश दिया जाता है। उपस्थित राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.