शाहजहांपुर, अगस्त 4 -- संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को अब खेल प्रतियोगिताओं में मिलेगा मौका शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले के संस्कृत विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें भी जनपद, मंडल और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। यह निर्णय तिलहर स्थित गुरुकुल महाविद्यालय की पहल के बाद लिया गया। महाविद्यालय ने शासन को भेजे गए पत्र में बताया था कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश न होने के कारण खेल प्रतियोगिताओं में शामिल नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थि...