नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- यूपीएससी की परीक्षा काफी कठिन मानी जाती है। इसे क्रैक करने के लिए लोग कई साल मेहनत लगा देते हैं। वैसे आपने देखा होगा कि अलग-अलग एजुकेशनल बैकग्राउंड से उम्मीदवार इस परीक्षा को क्रैक करते हैं। लेकिन आज हम आपको जिस शख्सियत से मिलवाने जा रहे हैं, उन्होंने संस्कृत विषय में शास्त्री की डिग्री हासिल की है और यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बन हैं। जी हां, इनका नाम विजय सिंह गुर्जर हैं, जो वर्तमान में गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी है। फिलहाल, वो राजकोट ग्रामीण एसपी हैं और इन दिनों सूदखोरों से किसानों को उनकी करोड़ों रुपये की जमीन वापस दिलवाने की वजह से चर्चा में हैं। आईपीएस विजय सिंह गुर्जर की कहानी काफी प्रेरणादायी है। आईपीएस बनने के लिए इन्होंने खूब मेहनत की है। कई बार असफलाओं का सामना भी किया। यहां तक ये कांस्टेबल से इंस्पेक्...