कौशाम्बी, मार्च 30 -- विकास खंड कौशाम्बी के मोहिद्दीनपुर गांव स्थित पंडित श्रीश्याम विंदा प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय में सोमवार को बीस बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौ घाट श्रृंगवेरपुर के जय राम दास जी महराज व विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री सोहन लाल माली एवं कथा वाचक अतुल महराज रहे। इस दौरान कथा वाचक अतुल महाराज के द्वारा बटुकों को ज्ञान, अनुशासन, सदाचार का पालन करते हुए गुरुजन, माता-पिता के मान सम्मान बढ़ाने की प्रेरणा दी गई। इतना ही नहीं सभी बटुकों को उपनयन संस्कार के बारे महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। कहा कि उपनयन संस्कार बालक की शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मौके पर प्रबंधक चंद्र भूषण मिश्र, दिनेश त्रिपाठी, प्राचार्य राम कल्याण मिश्र, पूर्व प्राचार्य एवं पूर्व विधायक लाल बहादुर चौधरी,...