रुडकी, मई 7 -- रुड़की, संवाददाता। संस्कृत भारती की जिला स्तरीय गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि प्रथम गीता सोपान प्रशिक्षण कार्यक्रम मई में पूर्णिमा से किया जाएगा। इसके संचालन के लिए दायित्व दिए गए। बैठक की अध्यक्षता डॉ. भारती शर्मा ने की। संचालन जनपद मंत्री श्रीमती श्रद्धा हिंदू ने किया। डॉ. कल्पना वत्स को संयोजिका, हरीश पंत को सहसंयोजक और आकाश त्यागी, अभय शर्मा, अभय कौशिक को सहयोगी की जिम्मेदारी सौंपी गई। शिक्षण कार्य विष्णु दत्त गौड़ और पुरुषोत्तम शर्मा संपादित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...