संभल, अप्रैल 26 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के घोषित परीक्षा परिणाम में इस बार जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। खास बात यह रही कि 11वीं और 12वीं (उत्तर मध्यमा) का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि 10वीं (पूर्व मध्यमा द्वितीय) में भी 94.11 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए। जिले में कुल 45 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 10वीं में सभी 17 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 16 ने सफलता हासिल की, जबकि एक परीक्षार्थी फेल हो गया। वहीं 11वीं में 13 में से 10 और 12वीं में 15 में से 14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण रहे। परिणामों में श्री भागीरथी संस्कृत विद्यालय नगला अजमेरी के जीतपाल ने 73.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 10वीं में जिला टॉप किया। 11वीं में श्री सरस्वती संस्कृत इंटर कॉलेज मढ़ावली की नीतू...