भदोही, फरवरी 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में चल रही संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को दूसरे दिन कुल 192 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग की। जबकि 94 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से किनारा कर ली। कुल तीन केंद्रों पर संस्कृत बोर्ड की परीक्षा चल रही है। परीक्षा में शामिल हर विद्यार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर बनी रही। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि पूर्व मध्यमा सामाजिक विज्ञान में कुल 286 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 94 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से किनारा कर ली जबकि 192 ने प्रतिभाग की। परीक्षा में कोई विद्यार्थी नकल करते नहीं पकड़े गए। परीक्षा में शामिल हर विद्यार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी बनी रही। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित वर्ष 2025-26 की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू हुई है जो 28 फरवरी तक चलेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.