भदोही, फरवरी 28 -- ज्ञानपुर। जिले में कुल तीन केंद्रों पर संस्कृत बोर्ड की परीक्षा चल रही है। पूर्व मध्यमा अंग्रेजी और चित्रकला विषय में कुल 222 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 72 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 150 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग की। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि संस्कृत बोर्ड की परीक्षा जिले में तीन केंद्रों पर चल रही है। बोर्ड परीक्षा को लेकर पूरी तरह से सख्ती बरती जा रही है। गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही छात्र-छात्राओं को कक्षा में प्रवेश करने की अनुमति मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...