लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- संस्कृत बोर्ड की उत्तर मध्यमा द्वितीय (इंटरमीडिएट) परीक्षा में नागेश्वर बाबा संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धौरहरा की छात्रा गौरी मिश्रा ने 68.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। गौरी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी है। धौरहरा कस्बे के मोहल्ला पंडित दीनदयालपुरम निवासी गौरी मिश्रा पुत्री उमाशंकर मिश्रा ने मेहनत, अनुशासन और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। गौरी की सफलता पर विद्यालय में शिक्षकों और सहपाठियों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। गौरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के शिक्षकों को दिया। यह भी पढ़ें- आदर्श शिक्षा निकेतन विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.