देवरिया, मार्च 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से उत्तर प्रदेश संस्कृत बोर्ड की परीक्षा संपंन हो गई। अंतिम दिन प्रथम पॉली में 642 छात्रों के सापेक्ष 306 ने परीक्षा दी। 336 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अधिकारियों ने केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का हाल जाना। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए पूरे जिले में सात केंद्र बनाए गए थे। 19 फरवरी से परीक्षा शुरू हुई थी। शनिवार को परीक्षा का अंतिम दिन था। सुबह छात्रों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने पर विधिवत जांच पड़ताल के बाद उन्हें कक्षों में भेजा गया। प्रथम पॉली सुबह 8.30 बजे से 11.30 तक हाईस्कूल (पूर्व मध्यमा द्वितीय) में गणित, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान व इतिहास पुराण की परीक्षा हुई। इसमें 6 सौ 42 के सापेक्ष 3 सौ छ: छात्रों ने परीक्षा दी। 3 सौ 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। सचल ...