जौनपुर, अप्रैल 25 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा द्वितीय यानी 10वीं, उत्तर मध्यमा प्रथम यानी 11वीं तथा उत्तर मध्यमा द्वितीय 12वीं के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिए गए। इसमें पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष की परीक्षा में जौनपुर के श्रीराम जानकी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तियरा की छात्रा स्मिता ने प्रदेश की टॉपर लिस्ट में शामिल होकर गौरव हासिल किया। स्मिता को 92.43 प्रतिशत अंक हासिल हुए। जिले के 61 संस्कृत विद्यालयों में पढ़ने वाले 5637 छात्र-छात्राओं में से 4276 छात्र शामिल हुए थे। शुक्रवार को परीक्षा का परिणाम आते ही स्कूल अपने अपने बच्चों का परिणाम जानने की कोशिश में जुट गए। यह भी पढ़ें- माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का आया परीक्षा परिणाम हालांकि शाम तक यह जानकारी जिले स्तर पर नह...