मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत बोर्ड की नगर के महुअरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर चल रहे उत्तरपुस्तिकाओं मूल्यांकन में रविवार को दस टेबलों पर साहित्य, अनिवार्य संस्कृत, व्याकरण, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिन्दी की कुल मिलाकर 2400 कापियों का मूल्यांकन किया गया। दूसरे दिन दो विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के टेबल बढ़ाए गए। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक एवं जीआईसी के प्रधानाचार्य राज कुमार दीक्षित ने बताया कि विंध्याचल मंडल के विभिन्न संस्कृत विद्यालया के 54 परीक्षकों ने मूल्यांकन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...