मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। उत्तरप्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से नगर के महुअरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज केंद्र पर सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हो गया। 16 मार्च तक चलने वाले मूल्यांकन कार्य के पहले दिन के मूल्यांकन कार्य में साहित्य,नब्य व्याकरण,विज्ञान,हिन्दी,अंग्रेजी,विज्ञान और अनिवार्य संस्कृत विषय की कुल-833 उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकित की गईं। इससे पहले मूल्यांकन के लिए मूल्यांकन केंद्र व्यवस्थापक एवं जीआईसी के प्रधानाचार्य राज कुमार दीक्षित ने सुबह 9 बजे कुल आठ उप प्रधान परीक्षक (डीएचई) की नियुक्ति करते हुए मूल्यांकन कार्य का श्रीगणेश कराया। सबसे पहले डीएचई ने अपने विषयों के एक-एक मॉडल उत्तरपुस्तिकओं का मूल्याकर किया। इसी के आधार पर परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.