धनबाद, फरवरी 9 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में संचालित सप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में रविवार को आगामी शिवरात्रि को ध्यान में रख कर बच्चों को शिव महिमा के श्लोक का अभ्यास कराया गया। इसके अलावे संस्कृत में अंताक्षरी, पहाड़ा, संस्कृत संभाषण, वार्तालाप, गीत एवं सभी देवी देवताओं की प्रार्थना सिखाई गई । संस्कृत पढ़ाने का कार्य हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने किया। वरिष्ठ पत्रकार विजय जानी ने बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया। मौके पर कुमकुम कुमारी, दिव्या कुमारी, वैष्णवी कुमारी, प्राची कुमारी, दीपिका कुमारी, सत्या गुप्ता, अदिती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रिम्मी कुमारी, सुहानी कुमारी, सुरेश ठक्कर, विपुल त्रिवेदी, ऋतुराज कुमार, राजवीर कुमार, दयानंद सिंह, अभिषेक कुमार, युगवीर साव, अनमोल कुमार, शिवांश कुमार, अभिकुमार आदि ...